फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: चोरी के शक में दिल दहलाने वाली सजा, युवक को बांधकर मरते दम तक पीटा, आंखें फोड़ी, जुबान काट ली

Thu, 09 Jun 2022 02:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के मानपुर क्षेत्र के दुलहरा गांव में कुछ लोगों ने चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर के हत्या कर दी। आरोपियों ने युवकी की एक आंख फोड़ दी, उसका एक हाथ भी तोड़ दिया और उसकी जुबान भी काट दी।
विज्ञापन
चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरी के शक में एक युवक को आरोपियों ने बांधकर बेरहमी से पीटा और उसकी जान ले ली। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक को सजा देने के मामले में क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। मारपीट के साथ ही युवक की एक आंख फोड़ दी, उसका एक हाथ भी तोड़ दिया और इसके बाद भी उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने युवक की जुबान काटकर फेंक दी।
विज्ञापन


घटना उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के दुलहरा गांव की बताई जा रहा है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी कुशवाहा नामक युवक को कुछ लोगों ने चोरी की सच्चाई का पता लगाने के लिए बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव में कुछ महीने पहले खटीक परिवार में चोरी हुई थी, जिसका संदेह युवक पर था। कुछ लोगों ने मृतक को उसके नाना के घर शहडोल के पौड़ी से उठाया और उसके घर ले गए, जहां परिजनों से अभद्रता करते हुए सच उगलवाने अपने घर ले गए। आरोपियों ने युवक को रस्सी से बांधकर बर्बरता की हदें पार कर दीं। अपने जवान बेटे को खोने के बाद फिलहाल परिजन कुछ भी कहने की हालत में नहीं हैं।

घटना की सूचना मिलने पर मानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें