उमरिया जिले में पाली थाना क्षेत्र के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की लाश मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। वहीं ग्रामीणों की माने तो बाघ के हमले से महिला की मौत हुई है। बताया गया कि पाली थाना क्षेत्र के ग्राम लदहू पंचायत भौतरा में मुन्नी बाई यादव (47) की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई और मामला दर्जकर पूछताछ शुरू कर दी।
महिला की मौत बाघ के हमले से होने की आशंका जताई गई। वहीं यह क्षेत्र घुनघुटी परी क्षेत्र के जमुरी सर्किल के ममान बीट में आता है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी जांच में जुट गई, वहीं परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि कुछ ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि बाघ ने हमला किया है।
वहीं कुछ लोगों ने बताया कि पेड़ से गिर जाने के कारण महिला की मौत हुई है। हालांकि, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर महिला की मौत बाघ के हमले से हुई है या पेड़ गिर जाने के कारण और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पीएम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है।