फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भस्म आरती में शामिल हुए पहलवान नरसिंह यादव और दक्षिण भारत की फिल्मों के स्टार कबीर दुहान सिंह

Thu, 07 Sep 2023 12:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में हस्तियों का आना जारी है। गुरुवार सुबह भस्म आरती में पहलवान नरसिंह यादव और दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार कबीर दुहान सिंह ने भाग लिया। 
 
विज्ञापन
पहलवान नरसिंह यादव और फिल्म स्टार कबीर दुहान सिंह ने महाकाल के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमनवेल्थ गेम्स में 72 किलोग्राम भार वर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान नरसिंह यादव और दक्षिण भारत के स्टार अभिनेता कबीर दुहान सिंह ने गुरुवार को श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में भाग लिया। पुजारी राघव शर्मा ने भस्म आरती के बाद दोनों से महाकाल का पूजन संपन्न करवाया। 

विज्ञापन


बाबा महाकाल के बिना मेरा जीवन नहीं - कबीर दुहान
बाबा महाकाल की भस्म आरती के बाद दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित अभिनेता कबीर दुहान सिंह ने बताया कि बाबा महाकाल के बिना मेरा जीवन नहीं है। मैं काफी समय से बाबा महाकाल की इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन का प्लान बना रहा था। किसी कारण से मैं यहां नहीं आ पाया। आज एक ऐसा संयोग मिला जब मैंने बाबा महाकाल की इस दिव्य और भव्य भस्म आरती के दर्शन किए। 

मंदिर की व्यवस्था अच्छी दर्शन करवाने के लिए धन्यवाद - नरसिंह यादव
भस्म आरती दर्शन के बाद स्वर्ण पदक विजेता पहलवान नरसिंह यादव ने बताया कि श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने बड़े ही अच्छे तरीके से दर्शन की व्यवस्था की थी। इस कारण हम भस्म आरती के दर्शन कर पाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें