फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: फर्जी अंकसूची से डाकघर में कर रहा था नौकरी, प्रकरण दर्ज पुलिस कर रही जांच

Thu, 07 Sep 2023 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में फर्जी अंकसूची से डाकघर में नौकरी पाने का मामला सामंने आया है। युवक बिहार का रहने वाला है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामला जांच में लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले की नरवर पुलिस ने फर्जी अंकसूची के आधार पर नौकरी करने वाले एक युवक के खिलाफ 420 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेठीनगर निवासी मानव मिश्रा पिता स्व. एके मिश्रा ने नरवर थाने पर आवेदन देकर बताया कि बिहार निवासी मुकेश पिता वकील यादव ने दसवीं की अंकसूची के आधार पर डाक विभाग में नौकरी की। मुकेश यादव को शासकीय डाकघर कचनारिया में पदस्थ किया गया था। जब जानकारी लगी कि मुकेश यादव की अंकसूची फर्जी है तो मानव मिश्रा ने आवेदन देकर पुलिस को अवगत कराया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें