फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भरोसा पड़ा भारी, एमपी ऑनलाइन संचालक ने आधार और खाता नंबर से महिला से की एक लाख की धोखाधड़ी

Thu, 14 Sep 2023 09:12 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन में एमपी ऑनलाइन के संचालक ने एक महिला से आधार और अकाउंट नंबर लेकर एक लाख रुपये की ठगी कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपी ऑनलाइन पर शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिये दस्तावेज जमा करने गई महिला के साथ ऑनलाइन संचालक ने एक लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। महिला से आधार और खाता नंबर लेकर एक लाख रुपये निकाल लिये गये। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि शोभा पति बद्रीलाल नागझिरी कर रहने वाली है। जिसने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि आठ माह पहले वह क्षेत्र में ही एमपी ऑनलाइन दुकान संचालित करने वाले सोहन राठौर के यहां शासकीय योजना के ऑनलाइन दस्तावेज जमा करने गई थी। सोहन ने उससे आधार और खाता नंबर लिया था। उसके बाद उसने खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। एक माह बाद जब वह बैंक पहुंची तो खाते में पैसे कम होना सामने आये। उसने जानकारी निकाली तो एमपी ऑनलाइन के माध्यम से रुपये निकाले जाने की जानकारी सामने आई। शोभा ने एमपी ऑनलाइन पहुंचकर सोहन से रुपये निकालने के बारे में पूछा तो उसने पहले मना कर दिया, जब शिकायत दर्ज कराने की बात कहीं तो उसने रुपये निकालने की बात कबूल कर ली और वापस लौटाने के लिये कहा, लेकिन आठ माह बाद भी रुपये नहीं लौटाये और लापता हो गया। पुलिस ने मामले में सोहन के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। सोहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें