फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: जिला अस्पताल के सी वार्ड में मरीज ने किया गला काटकर आत्महत्या का प्रयास, नशे का था आदी

Mon, 23 Oct 2023 03:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन जिला अस्पताल से बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर एक मरीज अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि मरीज नशे का आदी था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिला अस्पताल के सी वार्ड में भर्ती नशे के आदी एक व्यक्ति ने खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पहले उसने अपने सीने पर चाकू से वार किया, इसके बाद गला काट लिया। वार्ड बॉय और स्टॉफ ने उसे पकड़ा और उपचार के लिए सीधे ऑपरेशन थिएटर ले गए।

विज्ञापन


गोकुल नगर में रहने वाले विशाल पिता दशरथ राठौर उम्र 32 साल को तबीयत खराब होने पर परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को उसकी तबीयत में सुधार होने पर मां उसे अकेला छोड़कर घर चली गई थी। इसी दौरान उसने फल काटने के लिए रखे हुए चाकू से खुद के सीने पर वार किए। वार्ड में मौजूद अन्य मरीज उसे खुद को चाकू मारते हुए देखकर सहम गए।

उन्होंने अस्पताल स्टॉफ को आवाज लगाई। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने गला काट लिया। वार्ड बॉय और कुछ युवकों ने उसे रोका, लेकिन तब तक वो लहुलूहान हो चुका था। इसके बाद अस्पताल स्टॉफ ने ड्यूटी डॉक्टर को सूचना दी और उसे ऑपरेशन थिएटर में ले गए। जहां उपचार किया जा रहा है। युवक की मां ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और पत्नी की तीन साल पहले मौत हो गई है। इसके बाद से वह नशा करने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें