फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था पति, कार चालक ने ऐसी टक्कर मारी की हो गई मौत, शराबी कार चालक गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2024 04:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में एक व्यक्ति अपनी पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था। ऐसे में कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा महामृत्युंजय द्वार पर हुआ।
विज्ञापन
इस कार की टक्कर से गई महिला की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में इंदौर रोड महामृत्युंज्य द्वार पर एक कार चालक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया था। दोनों गंभीर घायल हो गये थे, जिन्हें निजी अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां पत्नी की मौत हो गई। पति का उपचार चल रहा हैृ, पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


ग्राम निनोरा में रहने वाली ललिता योगी की तबीयत खराब होने पर पति चेतन योगी उसे अस्पताल लेकर जा रहा था। महामृत्युंजय द्वार के पास तेज गति से आई कार ने पीछे से टक्कर मारी और दोनों को कुचल दिया। गंभीर घायल हुए दंपती को समीप के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रात में ललिता की मौत हो गई। पति का उपचार चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नानाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

ललिता की मौत होने पर मर्ग कायम किया। कार को जब्त कर मौके से भागे चालक की तलाश शुरू की गई, जिसे रात में गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि चालक जितेन्द्र गौड देवास का रहने वाला है और शराब के नशे में कार चला रहा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सुबह मृतिका को शव जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें