महाकाल को अर्पित किए चांदी का मुकुट
- फोटो : अमर उजाला
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली से पधारे सुमित डंक द्वारा मंदिर के पुरोहित पंडित लोकेश चंद्र व्यास की प्रेरणा से एक किलो 350 ग्राम चांदी का मुकुट भगवान महाकालेश्वर को अर्पित किया गया।
इसे मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी कोठार प्रभारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया, महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं।
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्न क्षेत्र में दानदाता अपने आप्तजनों के जन्मदिवस, पुण्यतिथि, विवाह वर्षगाठ आदि अवसरों पर एक समय के भोजन प्रसाद हेतु 25 हजार की राशि देकर भोजन करवा सकते हैं। साथ ही एक पूरे दिन के भोजन प्रसादी हेतु 51 हजार की राशि मंदिर कोष में जमा कर भोजन प्रसादी की व्यवस्था करवाकर अन्नदान के पुण्य का लाभ ले सकते हैं।