फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, आशीर्वाद लेने के साथ चढ़ाया जल

Sat, 06 Jul 2024 07:05 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP News: केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा आज अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का जलाभिषेक कर पूजन व अभिषेक किया। इन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नंदी हॉल भी पहुंचे।
विज्ञापन
बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे मंत्री हर्ष मल्होत्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कैबिनेट मंत्री हर्ष मल्होत्रा को बाबा महाकाल का पूजा दर्शन करवाने वाले पुजारी पंडित आकाश गुरु ने बताया की मंत्री मल्होत्रा बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं। आज वे धर्मपत्नी के साथ पूजन अर्चन करने पहुंचे थे। उन्होंने चांदी द्वार से भगवान का पूजा दर्शन किया और उनकी आरती उतारी। 
विज्ञापन


सांसद के साथ इन पदों पर हैं हर्ष मल्होत्रा
दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद हर्ष मल्होत्रा सांसद हैं। हर्ष मल्होत्रा ने पहली बार सांसद का चुनाव लड़ा और जीतकर संसद पहुंचे हैं। हर्ष मल्होत्रा मौजूद समय में सांसद होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के महामंत्री भी हैं। इससे पहले वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। हर्ष मल्होत्रा पंजाबी समाज से आते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी ने पंजाबी वोट बैंक को साधने के लिए हर्ष मल्होत्रा को मंत्री बनाया है। मल्होत्रा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा दोनों का ही विश्वस्त करीबी माना जाता है।

बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे कैबिनेट मंत्री हर्ष मल्होत्रा...आशीर्वाद लेने के साथ जल चढ़ाया और आ

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें