फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू, विजयवर्गीय बोले- मैं एक करोड़ लगाना चाहता था, लेकिन हनुमान जी ने कहा..

Sat, 06 Jul 2024 06:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पहले गर्मी के दिनों में भी सुबह हाफ स्वेटर पहनने लायक ठंड रहती थी। अब मालवा का तापमान 45 डिग्री तक जाने लगा है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। जब तेज गर्मी पड़ रही थी, तब मुझे पितृ पर्वत पर बैठे बैठे एक करोड़ पेड़ लगाने का विचार आया। लेकिन, हनुमान जी ने मन में कहा, यह कुछ ज्यादा हो जाएगा।
विज्ञापन
इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरआत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में 51 लाख पेड़ लगाने के महाअभियान की शुरुआत शनिवार से की गई। संतों की मौजूदगी में पितृ पर्वत पर 11 हजार पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत हो चुकी है।  इस अभियान में इंदौर एक रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। प्रकृति का असली श्रृंगार पेड़ो से ही हो सकता है।

विज्ञापन


मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पहले गर्मी के दिनों में भी सुबह हाफ स्वेटर पहनने लायक ठंड रहती थी। अब मालवा का तापमान 45 डिग्री तक जाने लगा है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। जब तेज गर्मी पड़ रही थी, तब  मुझे पितृ पर्वत पर बैठे बैठे एक करोड़ पेड़ लगाने का विचार आया। हनुमान जी ने मन में कहा, यह कुछ ज्यादा हो जाएगा। इसके बाद मैने 51 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में अब तक वृक्षारोपण के लिए 48 लाख गड्ढे हो चुके हैं। इंदौर इस बार पौधारोपण के मामले में विश्व रिकॉर्ड बनाएगा।इंदौर का तापमान पांच डिग्री कम करना है, इसलिए हर साल 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे, ताकि शहर हरा भरा रहे। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर के लोग जनभागदारी में आगे है। जैसे इंदौर को शहरवासी साफ रखते है, वैसे ही हरा भरा भी बनाए। हमें आने वाली पीढ़ी के बारे में सोचना चाहिए। उन्हें शुद्ध आबोहवा मिले, इसलिए हरियाली हर हाल में बढ़ाना होगी। इससे शहर का भूजल स्तर भी बढ़ेगा। अभियान के दौरान संतों से पितृ पर्वत पर पेड़ लगाए गए। 

14 जुलाई को आएंगे शाह
14 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर आएंगे। उनकी मौजूदगी में एक दिन में 11 लाख पेड़ रेवती रेंज की टेकरी पर लगाए जाएंगे। रविवार से शहरभर में पौधरोपण शुरू होगा। इंदौर विकास प्राधिकरण ने भी अलग अलग स्कीमों में पौधे लगाए।
विज्ञापन


ताई ने लिखा मेयर को पत्र
शहर में हो रहे पौधारोपण को लेकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मेयर पुष्यमित्र भार्गव को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि शहर में सघन पौधारोपण अच्छी पहल है, लेकिन यह अभियान दिखावा न साबित हो। पहले भी इंदौर में एक साथ लाखों पेड़ लगाए गए। उनका क्या हुआ, इसका ऑडिट भी होना चाहिए। ताई ने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल के लिए भी जिम्मेदारी तय होना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें