फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: गुरुपूर्णिमा की भस्मारती में भांग और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर लिखा राम

Sun, 21 Jul 2024 12:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल को भांग और ड्रायफ्रूट से सजाया गया, उनके मस्तक पर त्रिपुंड व सूर्य के साथ राम का नाम भी लिखा गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और रविवार के महासंयोग पर सुबह 4 बजे भस्म आरती के दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुले गए। पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया, इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। 

विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल को भांग और ड्रायफ्रूट से सजाया गया, उनके मस्तक पर त्रिपुंड व सूर्य के साथ राम का नाम भी लिखा गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें