फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भस्म आरती में भांग और रुद्राक्ष की माला से सजे बाबा महाकाल, भक्त ने दान की 25 लाख 51 हज़ार की राशि

Thu, 27 Jun 2024 11:12 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

शृंगार की विशेष बात रही कि आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि व गुरुवार के संयोग पर भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से शृंगार कर रुद्राक्ष की माला से बाबा महाकाल को सजाया गया। 
विज्ञापन
बाबा महाकाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह मे स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई। 

विज्ञापन


आज के शृंगार की विशेष बात रही कि आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि व गुरुवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का भांग से शृंगार कर रुद्राक्ष की माला से बाबा महाकाल को सजाया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। 

मंदिर के विकास कार्यों हेतु 25 लाख 51 हज़ार की राशि का चेक प्रदान किया
महाकालेश्वर मंदिर में मुम्बई के आर्यन सुरेशभाई पटेल द्वारा पुरोहित राजेश शर्मा की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये 25 लाख 51 हजार 01 की राशि का चेक प्रदान किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा दानदाता का सम्मान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें