फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भांग और रुद्राक्ष की माला से सजे बाबा महाकाल, करें आज के भस्म आरती दर्शन

सार

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को भस्म आरती के दौरान बाबा को भांग और रुद्राक्ष की माला से सजाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भस्म आरती का दर्शन लाभ लिया।  
विज्ञापन
महाकाल भस्म आरती दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को भांग और रुद्राक्ष की माला से सजाया गया। आकर्षक रूप में बाबा महाकाल नजर आए। 

विज्ञापन


सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह मे स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शकर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई। गुरुवार के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि व गुरुवार के संयोग पर भस्मआरती मे बाबा महाकाल का भांग से शृंगार कर रुद्राक्ष की माला से बाबा महाकाल को सजाया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

25 लाख 51 हज़ार की राशि का चेक  
श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुम्बई के आर्यन सुरेशभाई पटेल ने पुरोहित राजेश शर्मा की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्यों हेतु 25 लाख 51 हजार एक रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने दानदाता का सम्मान किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें