फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: आगररोड में हादसा; कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल, कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 01 Apr 2024 09:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

चिमनगंज थाना पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। टीआई हितेश पाटिल ने बताया कि मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मर्ग कायम किया गया है।
विज्ञापन
कार बाइक की टक्कर में युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगररोड पर रविवार रात कार-बाइक के बीच हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हुआ है। चिमनगंज थाना पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन


चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि आगररोड शिवांश सिटी के सामने बीती रात कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक बाइक सवार एक युवक की मौत हो चुकी थी। उसका साथी घायल था। कार में सवार चालक भाग निकला था।

मृतक और घायल को जिला अस्पताल लाया गया। वहां मृतक का नाम अखलेश पिता विक्रम (27) और घायल कुंदन सिंह निवासी खिलचीपुर होना सामने आया। परिजन सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंच गये थे। टीआई हितेश पाटिल ने बताया कि मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मर्ग कायम किया गया है।
विज्ञापन


सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर शोरूम पर काम करता था। दोस्त के साथ नागदा गया था, जहां से देर रात लौटकर घर आ रहा था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। कार नबंर के आधार पर चालक की तलाश की रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें