फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: दूध लेने आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर लूटी सोने की चेन, CCTV के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 19 Jul 2023 02:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के बसंत विहार में चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। यहां दो बदमाश दूध लेने के बहाने एक डेरी में पहुंचे और डेरी संचालित करने वाली महिला के गले से चेन झपटकर ले गए।
विज्ञापन
बसंत विहार में चैन स्नेचिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बड़े शातिर तरीके से चैन लूटी और भाग निकले। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के बसंत विहार में रहने वाली बबीता पोरवाल (35 वर्ष) दूध डेयरी चलाती हैं। दोपहर को बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे थे। एक ने रेनकोट पहन रखा था। उसने 20 रुपये का दूध मांगा और कुछ रुपये गिरा दिये। बबीता दूध देने के लिए उठी वैसे ही बदमाश ने कहा कि आपके पैसे गिरे पड़े हैं। बबीता दूध देने के बजाय पैसे उठाने के लिये नीचे झुकी, वैसे ही बदमाश ने गले से डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन झपटी ली।
विज्ञापन


बबीता का शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग एकत्रित होते, उससे पहले बदमाश अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग निकला। चैन स्नेचिंग की सूचना नानाखेड़ा थाना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गये, जिसमें दोनों बदमाश दिखाई दे रहे हैं। टीआई ओपी अहीर ने बताया कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। फुटेज में दिख रही बाइक का नम्बर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही दोनों का सुराग लग जायेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें