फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: कल पंच मुखारविंद में दर्शन देंगे महाकाल, साल में एक बार होने वाले दर्शन के लिए उमड़ेंगे भक्त

Sun, 10 Mar 2024 08:31 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

भगवान महाकाल सोमवार को पंच मुखरविंद में एकसाथ श्री छबिना, श्री मनमहेश, होल्कर, उमामहेश, श्री शिवतांडव  स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। महाशिवरात्रि के पश्चात वर्ष में एक बार ही ऐसा अवसर आता है, जब एक साथ भगवान महाकाल पांच मुखौटों में दर्शन देते हैं।
विज्ञापन
महाकालेश्वर फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा सोमवार 11 मार्च को पंच मुखारविंद में दर्शन देंगे। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव नवरात्रि में श्री महाकालेश्वर मंदिर में विराजमान भगवान श्री   महाकालेश्वर ने नौ दिवस तक अलग-अलग रूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। अब भगवान श्री महाकालेश्वर फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा सोमवार 11 मार्च को पंच मुखारविंद में दर्शन देंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि भगवान महाकाल पंच मुखरविंद में एकसाथ श्री छबिना, श्री मनमहेश, होल्कर, उमामहेश, श्री शिवतांडव  स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि के पश्चात वर्ष में एक बार ही ऐसा अवसर आता है, जब एक साथ भगवान महाकाल पांच मुखौटों में दर्शन देते हैं।

पं. महेश पुजारी ने बताया कि भगवान शिव को पंचानन कहा गया है। वे पांच स्वरूप में विश्व का कल्याण करते हैं। चंद्र दर्शन वह शुभ दिन है जब भगवान ने चन्द्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया था। शिवनवरात्रि पर्व के दौरान बाबा महाकाल का विभिन्न स्वरूप में शृंगार होता है। जो श्रद्धालु शिवनवरात्रि के दौरान भगवान के दर्शन नहीं कर पाए, वे एक साथ पांच मुखारविंद के दर्शन करते हैं तो पूरी शिवनवरात्रि का पुण्य फल प्राप्त होता है। बाबा महाकाल के पांच स्वरूप में दर्शन वर्ष में एक बार ही होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें