फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal: जन्मदिन पर रात दो बजे महाकाल जा रहे थे दोस्त, गाय से टकराई बाइक, एक की मौत

Sun, 10 Mar 2024 07:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से उज्जैन Mahakal दर्शन के लिए जा रहे थे तीन दोस्त, तीनों एक ही बाइक पर थे। अचानक गाय सामने आने से गिरे और दुर्घटना हो गई। 
 
विज्ञापन
गौरव (23) पुत्र राकेश बनोदा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्मदिन के मौके पर तीन दोस्त इंदौर से महाकाल Mahakal दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। रास्ते में अचानक से गाय सामने आ गई और हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई। दूसरा एक दोस्त और घायल है। हादसे में जान गंवाने वाले का नाम गौरव (23) पुत्र राकेश बनोदा है। वह इंदौर के बिनोबा नगर का रहने वाला है। गौरव इकलौता बेटा है। दोस्तों के मुताबिक उसकी दो बड़ी बहनें हैं। पिता घर पर ही रहते हैं। उसकी मां की पहले मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


एमवाय अस्पताल चौकी पुलिस के मुताबिक गौरव (23), राज (24) और ऋतिक (23) तीनों बाइक से उज्जैन भस्मआरती में शामिल होने जा रहे थे। ऋतिक का रविवार को जन्मदिन था इसलिए शनिवार रात में उसने गौरव और राज को फोन लगाया। तीनों ने उज्जैन जाने का प्लान बनाया। रास्ते में सांवेर के पास तीनों की बाइक के सामने अचानक गाय आ गई जिससे वे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में गौरव के सिर में गंभीर चोट आई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ऋतिक का पैर फ्रैक्चर हुआ और राज के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। राज ओर ऋतिक की हालत खतरे से बाहर है। गौरव एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था और दोस्त राज भी डिलीवरी बॉय है। ऋतिक एक केमिस्ट की दुकान पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें