फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: भस्मारती में जा रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं पर चाकू से हमला, दो दिन बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी

Fri, 14 Jul 2023 09:11 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

धर्म नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के भक्तों की सुरक्षा भी अब बाबा के ही हाथ में है। क्योंकि शिकायत के बाद भी यहां पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करती है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस की लापरवाही देखने को मिली है।
विज्ञापन
बदमाशों को चाकू मारने से रोकते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भस्मआरती के दर्शन करने के लिए गोपाल मंदिर से पटनी बाजार जा रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं के साथ बाइक पर सवार होकर आए चार लोग विवाद कर उन्हें पीटने के साथ ही चाकू मारने का प्रयास भी कर रहे हैं। वीडियो में बदमाशों से चाकू छीनने से नाराज बदमाश श्रद्धालुओं को धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे तो श्रद्धालुओं ने इस घटना के बाद ही महाकाल थाना प्रभारी को शिकायती आवेदन के माध्यम से पूरे घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया था और इस घटना का फुटेज भी बताया था, लेकिन दो दिनों तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने की बात कर रही है। 
विज्ञापन




मारपीट की घटना झालावाड़ जिले में रहने वाले जयपाल सिंह और उसके साथी के साथ हुई। दोनों महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आये थे और मंगलवार रात में तीन बजे भस्मआरती में शामिल होने महाकाल मंदिर जा रहे थे। तभी पटनी बाजार पहुंचने पर दो दुपहिया वाहनों पर सवार होकर आये चार बदमाशों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक बदमाश ने चाकू निकालकर हमला करने का प्रयास भी किया। लेकिन, जयपाल और उसके साथी ने बदमाश के हाथ से चाकू छीन लिया तो बदमाश वहां से भाग निकले। श्रद्धालु जयपाल ने इस घटना की शिकायत महाकाल थाने में करते हुए पुलिस को बदमाशों के वीडियो फुटेज भी दिए थे लेकिन अब तक बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इस मामले को लेकर जब एडिशनल एसपी आकाश भूरिया से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर राजस्थान के श्रद्धालु जयपाल के साथ हुई मारपीट और चाकू दिखाकर धमकाने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दो दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर जयपाल ने एक वीडियो और जारी किया है, जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि अगर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन जाओ तो अपनी सुरक्षा से जाना क्योंकि यहां का प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें