फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: राम नाम लिखे चांदी के बेल पत्र से हुआ बाबा महाकाल का शृंगार, भस्म आरती में भक्तों ने किए दर्शन

Mon, 24 Mar 2025 01:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी तिथि पर भक्तों ने चांदी के बेलपत्र और त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान नई दिल्ली से आए श्रद्धालु सुरेश कुमार अत्री ने बाबा महाकाल को रजत मुकुट दान किया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल का शृंगार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा महाकाल के प्रांगण में सोमवार को कालों के काल बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान भस्म रमाकर शृंगारित हुए। इस दौरान उन्होंने चांदी के बेलपत्र और त्रिपुंड लगाकर हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि में सोमवार सुबह 4 बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल का शृंगार करने के बाद फिर उन्होंने भस्म रमाई।

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। उसके बाद सबसे पहले भगवान को ठंडे जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया और प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। 

पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस शृंगार के दर्शन किए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। उसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन




रजत मुकुट दान किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली से भगवान के दर्शन हेतु पधारे सुरेश कुमार अत्री द्वारा पुजारी अर्पित शर्मा की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर भगवान को एक नग रजत (चांदी) मुकुट भेट किया गया। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान कर विधिवत रसीद प्रदान की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें