फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: सालासर बालाजी के रूप में बाबा महाकाल ने दिए भक्तों को दर्शन, भस्मारती में उमड़ी भीड़

Tue, 20 Jun 2023 10:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मंगलवार को भस्मारती के दौरान भक्तों को बाबा महाकाल ने सालासर बालाजी के स्वरूप में दर्शन दिए।
विज्ञापन
सालासर बालाजी के स्वरूप में बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के अवसर पर बाबा महाकाल का सालासर बालाजी के स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इस दौरान परंपरागत पूजन के बाद सुबह हजारों भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य अलौकिक श्रृंगार के दर्शन किए। 
विज्ञापन




मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर बाबा महाकाल का जलाभिषेक और पंचामृत पूजन करने के बाद मंगलवार सुबह मंदिर के पंडित व पुजारियों द्वारा बाबा महाकाल को सालासर बालाजी के स्वरूप में श्रृंगारित किया गया, उनके मस्तक पर एक ओर गदा तो दूसरी और ध्वजा बनाई गई। साथ ही उन्हें आभूषणों से सजाकर शेषनाग व रजत मुंड की माला भी अर्पित की गई। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म आरती की गई। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु बालाजी के जयकारे भी लगाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें