फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: मस्तक पर बिंदिया, नाक में नथ और गले में हार, महाकाल के देवी रूप को देखते रह गए श्रद्धालु

Fri, 28 Jun 2024 09:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

भस्म आरती में बाबा महाकाल ने भक्तों को देवी स्वरूप में दिए दर्शन। सप्तमी तिथि व शुक्रवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का देवी स्वरूप में शृंगार किया गया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल का देवी स्वरूप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। 

विज्ञापन


इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण करवाया गया। आज के शृंगार की विशेष बात ये रही कि आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि व शुक्रवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का देवी स्वरूप में शृंगार किया गया। शृंगार के दौरान मस्तक पर बिंदिया, नाक मे नथ और गले मे हार पहनाया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें