फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: श्रावण-भादौ में महाकाल मंदिर में 300 जवान 3 शिफ्ट में देंगे सेवाएं, सुरक्षा के खास इंतजाम

Sun, 02 Jul 2023 09:21 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

श्रावण मास की शुरुआत  4 जुलाई से होने जा रही है। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचेंगे। जिनकी सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। 60 दिनों में श्रावण भादौ महोत्सव के दौरान प्रतिदिन मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में 300 जवानों की तैनाती 3 शिफ्टों में की जाएगी।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तैयारी की है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

4 जुलाई से श्रावण महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। इस बार श्रावण-भादौ मास 59 दिनों का रहेगा। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा भी चाक-चौबंद करने की तैयारी है। महाकाल मंदिर और आसपास श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 300 जवानों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


महाकाल लोक बनने के बाद धार्मिक नगरी में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 4 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होने जा रही है। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। जिनकी सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। 60 दिनों में श्रावण भादौ महोत्सव के दौरान प्रतिदिन मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में 300 जवानों की तैनाती 3 शिफ्टों में की जाएगी। पूरे संभाग से पुलिस बल को बुलाया जाएगा।

सवारी की व्यवस्था संभालेंगे 1500 पुलिसकर्मी
प्रति सोमवार निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मंदिर से लेकर सवारी मार्ग और रामघाट तक सुरक्षा की दृष्टि से 1500 सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात प्रभावित ना हो इसको लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस जवानों के साथ पुलिस नगर रक्षा समिति के सदस्यों को सहयोग भी लिया जाएगा।
विज्ञापन


संभाग से बुलाया जाएगा बल
श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारी के दौरान जिले का पुलिस बल लगाया जाएगा। वहीं शाही सवारी के दौरान संभाग स्तर से पुलिस बल बुलाया जाएगा। इसमें एएसपी, सीएसपी, टीआई से लेकर राजपत्रित अधिकारियों को सुरक्षा की कमान सौंपी जाएगी। शाही सवारी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्लान तैयार किया जा रहा है। शाही सवारी में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें