फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain LS Election 2024: भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, इस बार 3.75 लाख वोटों से जीते

Tue, 04 Jun 2024 11:01 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 836104 मत प्राप्त कर विजय रहे। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी महेश परमार ने 460244 मत प्राप्त किए। 
विज्ञापन
उज्जैन लोकसभा चुनाव में अनिल फिरोजियो को जीत मिली है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र की मतगणना जिला मुख्यालय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में पूर्ण सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ हुई। मतगणना परिणाम के अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 में उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र (अ.ज.जा.) से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 836104 मत प्राप्त कर विजय रहे। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने 2019 में खुद के द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड 365637 मतों की जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 836104 मत प्राप्त कर विजय रहे। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी महेश परमार ने 460244 मत प्राप्त किए। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी फिरोजिया ने अपने निकटतम प्रत्याशी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी परमार को 375860 मतों से हराया। इनके अतिरिक्त के बहुजन समाज पार्टी एडवोकेट प्रकाश चौहान को 9518, भीम सेना के प्रत्याशी डॉ. हेमंत परमार को 4976, निर्दलीय अनिल को 981, निर्दलीय प्रत्याशी ईश्वरलाल को 863, निर्दलीय प्रत्याशी गंगा मालवीय को 1295, निर्दलीय महेश परमार को 2476, निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश को 2791 तथा नोटा को 9332 मत प्राप्त हुए। कुल विधिमान्य मतों की संख्या 1319248, 631 मत निरस्त किए गए तथा टेंडर वोट की संख्या 19 रही। 

सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई थी मतगणना
लोकसभा निर्वाचन की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हुई। मतगणना केंद्र पर सुसंगत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। मतगणना केंद्र पर सुबह 8 बजे पोस्ट बैलेट के साथ मतगणना कार्य प्रारंभ हुआ। सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच स्ट्रांग रूम खोला जाकर पोस्टल बैलट एवं ईवीएम मतगणना कक्ष तक लाई गए। संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरा के माध्यम मॉनिटरिंग की गई। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा निरंतर आवश्यक व्यवस्थाओं का सतत निगरानी की गई। लगभग 2 हजार से अधिक अधिकारी कर्मचारी द्वारा मतगणना संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें