फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: माकड़ोन में हाईस्कूल के बच्चों ने बनाई राम नाम की मानव शृंखला, अनेकता में एकता का दिया संदेश

Thu, 18 Jan 2024 11:07 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है। वैसे ही नगर व जिले मे धार्मिक आयोजन के साथ ही अब ऐसे आयोजन भी होने लगे हैं जो कि अनेकता में एकता को प्रदर्शित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
उज्जैन में बनाई गई मानव शृंखला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में हाईस्कूल के बच्चों ने राम नाम की विशाल मानव शृंखला बनाई। इसके जरिए अनेकता में एकता का संदेश दिया गया। ये मानव शृंखला भगवान राम को समर्पित की गई। 
विज्ञापन




अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है। वैसे ही नगर व जिले मे धार्मिक आयोजन के साथ ही अब ऐसे आयोजन भी होने लगे हैं जो कि अनेकता में एकता को प्रदर्शित कर रहे हैं। 

माकड़ोन के संस्कार वैली हाईस्कूल में 700 से ज्यादा बच्चों ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत राम नाम की मानव शृंखला बनाई। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठों ने बच्चों को बताया कि भगवान श्री राम की कथाओं से हमें सच्चे पुरुषार्थ के बारे में पता चलता है। साथ ही हमें परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने की भी प्रेरणा मिलती है। क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बनाई गई इस मानव शृंखला को लेकर सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें