फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Crime: शराब दुकान पर पेट्रोल बम फेंकने वाले बदमाश ने किया सरेंडर, 10 हजार रुपये का इनाम था घोषित

Wed, 22 Nov 2023 03:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Crime: उज्जैन जिले में शराब की दुकान पर पेट्रोल बम फेंकने वाले बदमाश ने सरेंडर कर दिया है। बदमाश पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वहीं, बुधवार को फिर उसको कोर्ट में पेश किया गया।
 
विज्ञापन
पेट्रोल बम फेंकते हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में शराब दुकान पर पेट्रोल बम फेंकने वाले बदमाश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बदमाश पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने कोर्ट पहुंचकर एक दिन की रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि दो नवबंर की रात आगररोड कोयला फाटक अंग्रेजी शराब दुकान पर दो युवकों ने सेल्समैन अरूण यादव निवासी राजरायल कालोनी से महंगी शराब देने की बात पर विवाद किया था। कुछ देर बाद पेट्रोल बम फेंककर फरार हो गये थे। कोतवाली पुलिस ने दोनों बदमाशों के फुटेज सामने आने पर बदमाशों की पहचान राहुल पिता गोविंद नानेरिया 30 वर्ष निवासी संख्याराजे प्रसूतिगृह के पास और विपिन उर्फ भैया पिता हरनाम सिंह परिहार 34 वर्ष निवासी सुदामानगर के रूप में की थी।

घटनाक्रम के दूसरे दिन कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। राहुल नानेरिया बम फेंकने के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे चुकी थी। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। 19 दिन बाद खबर आई कि राहुल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस तत्काल कोर्ट पहुंची और राहुल को कस्टडी में लेकर न्यायालय से रिमांड मांगा, जिसे मंजूर करते हुए न्यायालय ने आरोपित को एक दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है। एसआई सलमान कुरैशी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि वह आटो चलाने का काम करता है और बम फेंकने के बाद शहर छोड़कर भाग गया था। संख्याराजे प्रसूतिगृह के पास पिता को शासकीय क्वॉर्टर मिला है। जहां वह माता-पिता के साथ ही रहता है। एसआई कुरैशी ने बताया कि बुधवार को रिमांड खत्म होने पर न्यायालय में पेशकर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें