फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Crime News: शराबी ने परिवार पर हथौड़ी से किया हमला, मां और पत्नी गंभीर रूप से घायल, आरोपी की तलाश जारी

Fri, 29 Sep 2023 10:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Crime News: उज्जैन में एक शराबी ने अपनी पत्नी और मां पर हथौड़ी से हमला कर दिया। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में गुरुवार शाम एक शराबी ने घर में विवाद करते हुए पत्नी और मां पर हथौड़ी से हमला कर दिया। दोनों गंभीर घायल हुई हैं। हमला करने के बाद शराबी भाग निकला था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर में सुरेश पिता भवंरलाल वर्मा किराये के मकान में पत्नी कौशल्या और मां श्यामूबाई के साथ रहता है। बीती शाम नशे की हालत में घर पहुंचा था। नशा कर आने पर पत्नी ने उसे टोका तो सुरेश ने मारपीट शुरू कर दी। बहू के साथ पुत्र को मारपीट करता देख बीच-बचाव के लिए मां श्यामूबाई आ गई।
विज्ञापन


गुस्से में उसने घर में रखी हथौड़ी से पत्नी और मां के सिर पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर चोट लगने पर लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आये तो सुरेश भाग निकला। घायल सास-बहू को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों के बयान दर्ज किये। मामले में घायल कौशल्याबाई के पुत्र यश की शिकायत पर पिता सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कौशल्याबाई ने बताया कि पति काम धंधा नहीं करता है और नशे का आदी हो चुका है। परिवार मूलरूप से बड़नगर के ग्राम लौहान का रहने वाला है। खेतीबाड़ी होने पर घर का खर्च चलता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें