फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Rape Case: भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, लगाए सरकार विरोधी नारे

Thu, 28 Sep 2023 10:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Ujjain Rape Case: उज्जैन में मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार के मामले में कांग्रेस भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर होती जा रही है। बड़े नेताओं के बयानों के साथ-साथ गुरुवार को कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया गया। उसके साथी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ हुई बरर्बता के मामले में महिला कांग्रेस ने गुरुवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार को घेरा। इस मौके पर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने उज्जैन में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना पर कहा कि मध्यप्रदेश में मामा के राज में बेटियां असुरक्षित है। न न्याय है और न कानून का राज है। इस सनसनीखेज और शर्मसार करने वाली दुष्कर्म की घटना ने मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था और सुशासन की कलई खोल दी है। इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। महिलाओं ने इस दुखद और जघन्य घटना के खिलाफ भाजपा सरकार विरोधी नारे भी लगाए।

विज्ञापन


विभा पटेल ने कहा कि इस घटना से पूरा प्रदेश शर्मसार है। इस घटना ने मानवता को आहत किया है। उस मासूम की चीखें, उसके रोने की आवाजें कलियुग समाज के सीने को चीर रही हैं। प्रदेश में रोजाना किसी न किसी जिले से ऐसी घटनाओं के समाचार सुनने को मिल रहे हैं। भाजपा सरकार के 18 साल के कार्यकाल में दुराचार की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। एनसीआरबी की एक रिपोर्ट भी कहती है कि नाबालिगों के यौन शोषण में मध्यप्रदेश शीर्ष पायदान पर है।
    
घटना को बताया दुखद
विभा पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री समाज को गुमराह करने के लिए सार्वजनिक मंचों पर कन्याओं का पूजन करते हैं। पैर पखारते है लेकिन वर्षों से इन्हें सुरक्षा और सामाजिक सम्मान दिलाने में नाकाम रहे हैं। इस दुखद घटना ने एक बार फिर मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की चिंताजनक आवृत्ति को उजागर कर दिया है। इस मासूम की चीत्कार राज्य की गूंगी-बहरी और ईवेंट में मस्त भाजपा सरकार को सुनाई नहीं दे रही है। विभा पटेल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री खोखले वादे, सभाओं में झूठे नारों के बूते पर अब लाड़ली बच्चियों और बहनों को गुमराह नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये नेत्रियां रहीं मौजूद
विभा पटेल ने कहा कि ऐसे मामलों में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस शांत नहीं रहेगी। लगातार आंदोलन के जरिए लाड़ली बहना विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जन जागरण करती रहेगी। इस धरने में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कंसाना, महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री फरजाना खान, शाहाना खान, लता देवरे, श्वेता पटेरिया, यशोदा पांडे और मीना चौहान मुख्य रूप में शामिल रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें