फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Crime: घर वाले गए थे बाजार, अकेला देखकर गांव के ही युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Tue, 14 Mar 2023 03:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में किशोरी को अकेला पाकर गांव के ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लसूड़िया में रहने वाली 15 साल की किशोरी के परिजन नागदा में बाजार से खरीदी करने गए थे। इसी दौरान गांव में रहने वाला आरोपी किशोरी के घर पहुंचा और किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

गांव के लोगों ने किशोरी के परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर दुष्कर्म सहित पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें