फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बोर्ड परीक्षाओं में पास होने के लिए बच्चे कर रहे मिन्नतें, शिक्षा विभाग ने कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता

Thu, 21 Mar 2024 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा की कॉपियों में विद्यार्थियों ने सहानुभूति अपील लिखी है और कहा जा रहा है कृपा करके हमें पास कर दीजिए। हालांकि शिक्षा विभाग इसका कोई असर नहीं होनेे की बात कह रहा है। 
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं के बीच मार्मिक अपील भी लिखी मिल रही है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के दशहरा मैदान कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के केंद्र पर 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा की कॉपियां चेक हो रही हैं। इन परीक्षाओं में वे विद्यार्थी जिन्होंने उत्तर पुस्तिका में कम लिखा है, वह पास होने के लिए शिक्षकों से सहानुभूति बरतने की अपील करते हुए लिख रहे हैं। हालांकि ऐसी भावनात्मक अपील शिक्षकों पर असर नहीं डाल रही है।  
विज्ञापन


10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा की कॉपियों में विद्यार्थियों ने सहानुभूति अपील लिखी है और कहा जा रहा है कृपा करके हमें पास कर दीजिए। बता दें कि उज्जैन के दशहरा मैदान कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के केंद्र पर 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा की कॉपियां चेक हो रही हैं। इन परीक्षाओं में वे विद्यार्थी जिन्होंने उत्तर पुस्तिका में कम लिखा है, वह पास होने के लिए शिक्षकों से सहानुभूति बरतने की अपील करते हुए लिख रहे हैं। कोई लिख रहा है कि कोरोना के दौरान मेरे माता-पिता दोनों नहीं रहे हैं, कृपया करके सर पास कर देना आपकी बड़ी कृपा होगी। एक अन्य विद्यार्थी ने लिखा है मेरे पिताजी का स्वर्गवास हो चुका है और मैं 12वीं पास हो जाऊंगा तो अनुकंपा नियुक्ति में नौकरी लग जाएगी। आप कृपा कर दें। 

ऐसे ही कई विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी अलग सहानुभूति पूर्ण अपील की है, लेकिन शिक्षक इन सहानुभूति भरी अपील पर ध्यान नहीं दे सकते हैं, क्योंकि कोई विद्यार्थी यदि फेल होगा तो भी उसकी कॉपी दोबारा चेक हो सकती है और कोई विद्यार्थी ज्यादा नंबर लेकर आता है तो उसकी कॉपी भी तीन बार चेक होगी। ऐसे में अध्यापकों को सोच-समझकर ही कॉपी चेक करना पड़ रही है। 18 फरवरी से यहां बोर्ड की कापियां जांची जा रही हैं और अब तक लगभग 50 हजार कापियां शिक्षक जांच चुके हैं। परीक्षाएं खत्म होने के बाद कापियां चेक करने का काम अब गति पकड़ चुका है। याद रहे कि इस वर्ष लोकसभा चुनाव के कारण 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा जल्द हुई थी साथ ही जल्द ही रिजल्ट भी आने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें