फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: सैयदना के दीदार को उठे दोनों हाथ, धर्मगुरु बोले- रोजाना खुदा के घर आकर हमें सिर झुकाकर इबादत करना है

Tue, 30 Apr 2024 10:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के खाचरोद में सैयदना के दीदार को दोनों हाथ उठे। इस दौरान धर्मगुरु बोले, रोजाना खुदा के घर आकर हमें सिर झुकाकर इबादत करना है।
विज्ञापन
धर्मगुरु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के खाचरोद नगर में खुदा का नया घर बना है। खुदा के घर में हमें रोजाना आना है और सिर झुकाकर खुदा की इबादत करना है। समाज में हमें मिलजुल कर रहना है। यह संदेश सैफी मस्जिद में मजलिस के बाद हुए प्रवचन में दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने समाजजन को दिए।

विज्ञापन


सैयदना अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बड़नगर से गाड़ियों के काफिले के साथ सड़क मार्ग से खाचरौद पहुंचे थे। जहां हजारों की संख्या में यहां समाजजन सहित नगरवासियों ने आकामौला का इस्तकबाल किया। समाजजन सैयदना के दीदार कर दोनों हाथ उठाकर उनका स्वागत करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोगों की आंखें भी खुशियों से छलक उठी। मौला के ठहरने के लिए जो निवास स्थान बनाया गया था, वे वहां लिफ्ट से पहुंचे। लिफ्ट मकान के बाहर ही कांच से निर्मित पारदर्शी बनाई गई थी। मौला ने लिफ्ट से ही समाजजन और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन अपने परंपरागत अंदाज मे आशीर्वाद देते हुए स्वीकार किया। जिसके बाद आपने सैफी मस्जिद में मजलिस और प्रवचन के बाद ईमादी मस्जिद एवं मदरसा का उद्घाटन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें