फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: सहायक अभियंता 60,000 की घूस लेते हुए गिरफ्तार, 10 लाख रुपये का बिल पास करने के बदले मांगी थी रिश्वत

Wed, 03 Jul 2024 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

नल जल योजना का बकाया बिल पास करने के नाम पर रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने सहायक अभियंता को 60 हजार की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उज्जैन लोकायुक्त ने रिश्वत लेते सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने पीएचई विभाग (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ग्रामीण विभाग) में कार्यरत एक सहायक अभियंता को 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। महिला अधिकारी ने ठेकेदार से 10 लाख रुपये का बिल पास करने के लिए रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार को यह गिरफ्तारी रंगे हाथ की गई। ठेकेदार ने 2020 में जल जीवन मिशन योजना के तहत घट्टिया तहसील के गांवों में दो टंकी और नल-जल योजना का काम किया था। इसका बिल पिछले चार सालों से अटका हुआ था। ठेकेदार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण काम में चार महीने की देरी हो गई थी, जिसके चलते पीएचई विभाग ने बिल रोक दिया था। ठेकेदार ने कई बार विभाग के गऊघाट ऑफिस में संपर्क किया, जहां सहायक यंत्री निधि मिश्रा ने 60,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। 1 जुलाई को ठेकेदार ने लोकायुक्त से इसकी शिकायत की। लोकायुक्त एसपी ने शिकायत की जांच कराई और महिला अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। 

ठेकेदार ने ऑफिस में सहायक यंत्री को 60,000 रुपये दिए, जिन्हें उन्होंने टेबल की दराज में रख लिया। इसी दौरान लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर निधि मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी पाठक ने बताया कि आरोपी निधि मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ठेकेदार ने अधीक्षण यंत्री का भी नाम लिया है और रिश्वत की मांग के लिए की गई वॉइस रिकॉर्डिंग की जांच की जाएगी। अगर किसी और का नाम सामने आता है, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें