फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नवरात्रि के पहले दिन उज्जैन GST कार्यालय की दो महिला कर्मचारियों ने ली घूस, लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा

Thu, 03 Oct 2024 01:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

लोकायुक्त डीएसपी सुनील तलान ने बताया कि तीन दिन पहले दीपसिंह ने लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर यह शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले में कार्रवाई कर दो महिला कर्मचारियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में महिला कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पूरा देश नवरात्रि में माता की घट स्थापना के साथ ही उनकी भक्ति मे रमा हुआ है। वहीं, उज्जैन की लोकायुक्त पुलिस ने जीएसटी कार्यालय पर छापा मारकर जीएसटी की राज्य कर निरीक्षक और सहायक ग्रेड 3 की महिला कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों जीएसटी रजिस्ट्रेशन के नाम पर 3500 रुपये की रिश्वत मांग रही थीं। 

विज्ञापन


लोकायुक्त डीएसपी सुनील तलान और डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि तीन दिन पहले दीपसिंह ने लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर यह शिकायत दर्ज करवाई थी कि जीएसटी के रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे जीएसटी कार्यालय में रिश्वत मांगी जा रही है। लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा द्वारा पहले इस शिकायत की पुष्टि करवाई गई, जिसमें शिकायत सही पाई गई। गुरुवार सुबह लोकायुक्त की टीम जीएसटी कार्यालय भरतपुरी पहुंची। इस दौरान  जीएसटी की विजया भिलाला राज्य कर निरीक्षक और किरण जोशी सहायक ग्रेड 3 को  3500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों महिला अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें