फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: प्राणघातक हमले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, एक का चल रहा पुलिस अभिरक्षा में उपचार

Tue, 12 Dec 2023 10:28 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: उज्जैन में प्राणघातक हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि नृसिंहघाट मल्टी के बाहर दो युवकों पर बदमाशों ने चाकुओं से प्राणघातक हमला किया था। इसी मारपीट में दूसरे पक्ष का एक युवक भी चाकू लगने पर घायल हुआ है।
 
विज्ञापन
प्राणघातक हमले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि नृसिंहघाट मल्टी के बाहर दो युवकों पर बदमाशों ने चाकुओं से प्राणघातक हमला किया था। इसी मारपीट में दूसरे पक्ष का एक युवक भी चाकू लगने पर घायल हुआ और प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती हुआ था। महाकाल थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया और धारा 307 के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ तीसरे का पुलिस अभिरक्षा में उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन


फूल दुकान लगाने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस ने बताया कि महेश पिता जानकीलाल निवासी नृसिंहघाट कॉलोनी और करण पर राजेश माल, चेतन व गुलशन ने हरसिद्धि मंदिर के बाहर हार फूल दुकान लगाने के विवाद में चाकुओं से प्राणघातक हमला किया था। इसी विवाद में महेश द्वारा भी दूसरे पक्ष पर चाकुओं से हमला किया गया, जिसमें राजेश माल घायल हुआ और आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती हुआ था।

मामला हुआ दर्ज
पुलिस ने महेश की रिपोर्ट पर धारा 307 का केस दर्ज किया, जबकि राजेश पिता तुलसीराम की रिपोर्ट पर करण व महेश के खिलाफ धारा 324 में केस दर्ज किया था। प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने चेतन और गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि राजेश माल का अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें