फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakaleshwar: भस्मआरती में शामिल हुईं टीवी एक्ट्रेस सिमरन खन्ना, कहा- अनुभव को शब्दों में कह पाना मुश्किल

Wed, 08 Feb 2023 10:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

ये रिश्ता क्या कहलाता है, सिमरन ‘परमावतार श्री कृष्णा’, ‘कृष्णाबेन खाखरावाला’, ‘उड़ान सपनों की’, अजूनी जैसे टीवी सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस सिमरन खन्ना बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई। 
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में एक्ट्रेस सिमरन खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर टीवी कलाकार सिमरन खन्ना बुधवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि मैं बाबा महाकाल की परम भक्त हूं। बाबा महाकाल के दर्शनों से ही सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं, लेकिन मंदिर में होने वाली भस्म आरती के अनुभव को शब्दों में कह पाना मुश्किल है। इसका अहसास सिर्फ भस्म आरती में शामिल होकर ही मिल सकता है। ये रिश्ता क्या कहलाता है, सिमरन ‘परमावतार श्री कृष्णा’, ‘कृष्णाबेन खाखरावाला’, ‘उड़ान सपनों की’, अजूनी जैसे टीवी सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस सिमरन खन्ना बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने नंदी हाल से बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए, जिसके बाद उन्होंने गर्भगृह से पूजन अभिषेक किया।
विज्ञापन


साधारण वेशभूषा में हुई शामिल
सिमरन मंदिर में साधारण वेशभूषा साड़ी में नजर आईं। उन्होंने नंदी हाल में करीब एक घंटे बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती में भाग लिया। भस्म आरती के बाद सिमरन ने गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें