फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन में सक्रिय नाबालिग चोर, पलक झपकते ही चुरा लेते हैं मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

सार

अगर आप शर्ट की ऊपर की जेब में मोबाइल रखते हैं तो सावधान हो जाइए। उज्जैन में कुछ ऐसे नाबालिग चोर सक्रिय हैं, जो पलक झपकते ही मोबाइल चुराकर रफूचक्कर हो जाते हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया नाबालिक चोर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप शर्ट की ऊपर की जेब में मोबाइल रखते हैं तो सावधान हो जाइए। उज्जैन में कुछ नाबालिग चोर सक्रिय हो गए हैं, जो पल भर में मोबाइल चोरी कर फरार हो जाते हैं। इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी शनि मंदिर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाबालिग चोर दर्शन की लाइन में खड़े एक श्रद्धालु की जेब से मोबाइल चुराते हुए नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


इंदौर रोड स्थित सनराइज सिटी में रहने वाले 63 वर्षीय विद्युत मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारी अनिल दास मंगलवार को त्रिवेणी शनि मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन के दौरान उनका 40,000 रुपये कीमत का मोबाइल चोरी हो गया। मोबाइल गायब होने पर अनिल दास ने सुरक्षा कर्मियों और अनाउंसमेंट करने वाले लोगों को इसकी सूचना दी, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। बाद में, जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई, तो सभी के होश उड़ गए। फुटेज में दिखा कि एक नाबालिग ने बड़ी सफाई से अनिल दास के पीछे खड़े होकर, एक लाल थैली की आड़ में मोबाइल चुरा लिया और तुरंत फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद अनिल दास नानाखेड़ा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने चोरी की शिकायत दर्ज कराई और फुटेज भी पुलिस को सौंप दी। इसके बावजूद, अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

साइबर सेल के ऐप पर भी शिकायत दर्ज 
अनिल दास ने पुलिस की सलाह पर एक ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज की, जिसमें ईएमआई नंबर डालने और चोरी हुए मोबाइल के एक्टिव होने पर लोकेशन मिलने की प्रक्रिया होती है। हालांकि, अभी तक ऐप से भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। त्रिवेणी शनि मंदिर में होमगार्ड जवान तैनात रहते हैं और जब यह वारदात हुई, उस समय मंदिर में ज्यादा भीड़ नहीं थी। इसके बावजूद, नाबालिग चोर चोरी कर फरार हो गया। इससे यह साफ होता है कि इन नाबालिगों को मोबाइल चोरी की ट्रेनिंग दी गई होगी, जिससे वे बिना डर के ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


फुटेज में दिखा नाबालिग चोर, फिर भी पुलिस निष्क्रिय 
सीसीटीवी फुटेज इतना स्पष्ट है कि उसके आधार पर नाबालिग चोर को आसानी से पकड़ा जा सकता है। घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक न तो कोई मामला दर्ज किया है और न ही चोर को पकड़ने के लिए कोई कदम उठाया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें