फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: नाराज जीजा ने साले पर किया जानलेवा हमला, चाकू से ताबड़तोड़ किए पांच वार, ये है विवाद की वजह

Thu, 22 Aug 2024 10:04 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तलाक का दोषी मानते हुए अपने साले पर जानलेवा हमला कर दिया। साला इमरान हैदरी काम पर जाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार हो रहा था, तभी उसके जीजा शाहनवाज ने उस पर चाकू से 4-5 बार वार किए।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तलाक का दोषी मानते हुए एक जीजा ने साले पर जानलेवा हमला कर दिया। जैसे ही साला मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम पर जाने लगा, तभी उस पर चाकू से 4 से 5 वार कर दिए। इस घटना में साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को हुई इस चाकूबाजी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति किसी का इंतजार करते हुए दिख रहा है। युवक आते ही उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करते हुए फरार हो गया। वायरल हो रहे इस वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो उज्जैन में हुई एक चाकूबाजी की वारदात का है।

जानकारी के अनुसार घटना महाकाल थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि जब इमरान हैदरी बेकरी पर काम करने के लिए जा रहा था उसी समय उसके जीजा शाहनवाज ने मौका मिलते ही इमरान पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ पैर कमर सहित अन्य स्थानों पर चाकू लगने से इमरान गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। इमरान ने बताया कि उसके जीजा शाहनवाज उसे इस बात का दोषी मानते हैं कि उसी ने जीजा और उसकी बहन के बीच तलाक करवाया है। इसीलिए उस पर यह जानलेवा हमला किया है।
विज्ञापन


पिता बचाने आए तो भाग गया शाहनवाज
घटना के समय इमरान के पिता भी खंदार मोहल्ला क्षेत्र में ही थे। उन्होंने इस वारदात को अपने सामने होते हुए देख। वो जब तक इस चाकूबाजी की घटना को रोकने पहुंचे तब तक शाहनवाज चाकू से हमला कर चुका था। शाहनवाज ने जब अपने ससुर को अपनी और आते हुए देखा तो वह तुरंत भाग गया।
 

 

 

बहन से करता था मारपीट
अस्पताल में उपचार के दौरान इमरान ने बताया कि उसका जीजा शाहनवाज आए दिन कोई ना कोई मांग करता रहता था। कई बार मोबाइल और रुपयों की मांग पूरी करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इस कारण ही कुछ समय पहले बहन से जीजा का तलाक करवाया था। इस तलाक के बाद बहन तो खुश हो गई, लेकिन जीजा इस तलाक का दोषी इमरान को मान रहा था और इसीलिए उसने चाकू से वार कर इमरान को घायल कर दिया।
विज्ञापन

 

 

 

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा आरोपी
इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहनवाज इमरान पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले की शिकायत महाकाल थाना पुलिस को भी कर दी गई है। पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें