फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: सीने में उठा दर्द और चली गई स्कूल शिक्षिका की जान, परिजन बोले- घबराहट के बाद शुरू हुआ था दर्द

Thu, 19 Sep 2024 11:43 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बेटे शुभम ने बताया प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर ने मृत बताया तो हम उन्हें दूसरे अस्पताल लेकर गए। वहां भी डॉक्टर्स ने यही बात बताई, इसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के पंवासा थाना क्षेत्र स्थित वैकुंठधाम कॉलोनी में रहने वाली शासकीय स्कूल की शिक्षिका की घर पर तबीयत बिगड़ी और उसे सीने में दर्द होने लगा। परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को डॉक्टर्स ने साइलेंट अटैक होने की संभावना बताई। संदिग्ध मौत होने से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया सेवंती पति दीपक ग्रेवाल उम्र 48 वर्ष निवासी वैकुंठ धाम कॉलोनी मक्सीरोड़ जवासिया के शासकीय स्कूल में शिक्षिका थी। बुधवार को वे अपनी 12 वर्षीय बेटी आईना के साथ घर पर थी। उनका बेटा शुभम बाहर गया हुआ था। रात के समय अचानक सेवंती को घबराहट हुई और फिर के सीने में दर्द होने लगा। मां को दर्द से कराहता देख बेटी ने शोर मचाकर अन्य परिजनों को बुलाया। सभी लोग उन्हें लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।

बेटे शुभम ने बताया प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर ने मृत बताया तो हम उन्हें दूसरे अस्पताल लेकर गए। वहां भी डॉक्टर्स ने यही बात बताई, इसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें