फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: जयगुरुदेव आश्रम आ रहे भोपाल के श्रद्धालुओं की बस खेत में उतरी, हादसे में 12 लोग घायल

Wed, 01 Jan 2025 11:23 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

नए साल के पहले दिन उज्जैन में एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस के पलटने से उसमें सवार 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से छह को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बस पलटने से श्रद्धालु घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के मक्सी रोड स्थित विजयागंज मंडी के पास एक बस असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। नववर्ष के मौके पर जयगुरुदेव के 50 से ज्यादा अनुयायी बस में सवार होकर भोपाल से उज्जैन के पिंगलेश्वर स्थित बाबा जयगुरुदेव के आश्रम आ रहे थे। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे विजयागंज मंडी के समीप हुई।

विज्ञापन


भोपाल से 50 से अधिक अनुयायी बस में सवार होकर उज्जैन के पिंगलेश्वर स्थित बाबा जयगुरुदेव के आश्रम में नया साल मनाने आ रहे थे। श्रद्धालुओं से भरी बस क्रमांक MP 09 AC 7874 विजयागंज मंडी के समीप से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक को नींद की झपकी लगी और बस का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस सड़क मार्ग से उतरकर नीचे खाई में जा गिरी।

बस में सवार छह लोग गंभीर घायल हो गए, जबकि छह अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल लेकर आई। ज्यादा चोट लगने पर दो यात्रियों को भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल 
हादसे में सुमित्राबाई, योगेश पिता जीतेंद्र (10), जीतेंद्र (39), अखिलेश पिता जयराम (48), दुगार्बाई (39), कार्तिक पिता रामदयाल (22) समेत 12 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से छह लोगों को अधिक चोट आने पर उज्जैन रेफर किया गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें