फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: थाने से चंद कदमों की दूरी पर चले लाठी डंडे, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, यहां जानें मामला

Wed, 27 Dec 2023 02:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: उज्जैन में मारपीट का एक मामला सामने आया है। बता दें कि ये मामला थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ है। बताया जा रहा है कि अस्पतालकर्मी महिला और उसके पति ने अस्पताल के पास रहने वाली महिला की डंडे से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
थाने से चंद कदमों की दूरी पर चले लाठी डंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के माधवनगर थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर एमपी अस्पताल के सामने देर रात जमकर हंगामा हुआ। अस्पतालकर्मी महिला और उसके पति ने अस्पताल के पास रहने वाली महिला की डंडे से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आया है। इस पूरे मामले के बाद पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि देर रात को एमपी हॉस्पिटल के पास रहने वाली प्रिया पति अशोक का अस्पताल की कर्मचारी रौनक और उसके पति का घर के बाहर चाय का ठेला हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हॉस्पिटल के कर्मचारी ने लाठियों से प्रिया को पीट दिया। इस दौरान विवाद शांत कराने आए सीता राम के साथ भी मारपीट की गई। विवाद होता देख सड़क पर भीड़ जमा हो गई।

अलग-अलग केस दर्ज
बता दें कि सड़क पर ये संग्राम करीब एक घंटे तक जारी रहा, लेकिन पुलिस ने आकर किसी को भी रोकने की कोशिश नहीं की। पुलिस ने पूरे मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज कर आरोपी रौनक और उसके पति के खिलाफ 294, 323, 506 धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह है विवाद का कारण
माधवनगर थाने के सामने स्थित एमपी हॉस्पिटल के पास खुद की पार्किंग व्यवस्था नहीं है। ऐसे में हॉस्पिटल आने-जाने वाले लोग आसपास बने घरों के सामने या रोड पर अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं। हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और स्टाफ की गाड़ियां भी घरों के सामने ही खड़ी की जाती हैं, जो आए दिन विवाद का कारण बनती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें