फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव का कराया गया पोस्टमार्टम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 27 Dec 2023 01:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: प्रेम विवाह के बाद परिवार से अलग रहने वाले युवक ने देर शाम फांसी लगा ली। जिसके बाद पत्नी ने आसपास के लोगों की मदद से पति को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मक्सी रोड पर पवासा थाना क्षेत्र के बैकुंठ धाम कॉलोनी में रहने वाले पुलकित पिता अनिल धाकड़ (28) को परिजन देर शाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था कि पुलकित ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। ड्यूटी कंपाउंडर द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


पारिवारिक विवाद का मामला
इस दौरान भाई राहुल ने बताया कि पुलकित ने 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था और परिवार से अलग रहता था। वह लाइट फिटिंग का काम करता था। संभवत उसने पारिवारिक विवाद के चलते ही फांसी लगाई है। पुलिस का कहना था कि मृतक की पत्नी नीलम और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे, फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें