फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पुलिस ने सुलझा दी गला कटी लाश की गुत्थी, पुत्र ने अपने मामा और जीजा के साथ की थी पिता की हत्या

Mon, 04 Mar 2024 10:56 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: जिले के महिदपुर में 2 दिन पहले ग्रामीण की गला कटी लाश पुलिस ने बरामद की थी। जिसमें 36 घंटे में पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। हत्या को मृतक ग्रामीण के पुत्र ने अपने मामा और जीजा के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने पुत्र और उसके मामा को हिरासत में ले लिया है, जीजा की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम रसलपुरा में 1 मार्च की सुबह सुरेसिह उर्फ सुरेशसिह की लाश पुलिस ने घर से कुछ दूर खेत की ओर जाने वाले रास्ते पर बने रामदेव मंदिर के पास से बरामद की थी। मृतक का गला कटा हुआ था। पुलिस ने भाई बहादुरसिंह की शिकायत पर सुरेसिंह की हत्या करने का मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ के दौरान पुत्र रुद्रप्रताप पर संदेह हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस की सख्त पूछताछ में वह टूट गया और मामा दिलीप सिंह निवासी मालाखेड़ा थाना ताल जिला रतलाम और जीजा बबलू निवासी सांगरीखेडा के साथ मिलकर पिता की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने मामा और जीजा की तलाश शुरू की और मामा को हिरासत में ले लिया।

रुद्र प्रताप का जीजा फरार होना सामने आए। 36 घंटे में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। टीआई राजवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि अंधा कत्ल प्रतीत हो रहे मामले का खुलासा करने में थाना पुलिस टीम के साथ साइबर सेल टीम की भूमिका रही है।
विज्ञापन


शराब के नशे में आए दिन करता था मारपीट
मृतक की पत्नी के भाई और पुत्र को गिरफ्तार करने के बाद सामने आया कि मृतक सुरे सिंह नशे का आदी था और आए दिन पत्नी श्यामू बाई और पुत्र रुद्र प्रताप के साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले ही पुत्र ने पिता सुरेसिंह के मारपीट की शिकायत भी पुलिस को दर्ज कराई थी।

पहले गला दबाया और फिर काट दिया
घटना वाले दिन नशे में घर लौटे सुरे सिंह ने विवाद किया था। जिसके बाद पुत्र ने मामा और जीजा के साथ मिलकर गला दबा दिया था। मौत होने के बाद लाश को घर से कुछ दूर रात के वक्त ले जाकर अंधेरे में फेंक दिया। उसके बाद जिंदा बचने की गुंजाइश न हो इसको देखते हुए चाकू से गला काट दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और चाकू भी बरामद किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें