Ujjain: नर्मदा प्रोजेक्ट में चल रहे काम के दौरान बीती रात रोलर की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामला जांच में लिया है। सुपरवाइजर के मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
केंद्र सरकार की जल योजना का दिलीप बिल्डकॉन कंपनी द्वारा भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोयला बुजुर्ग में काम किया जा रहा है। देर रात मिट्टी समतल का काम चल रहा था, इस दौरान रोलर की चपेट में सुपरवाइजर लक्ष्मी शंकर पिता सूर्यमणि 45 वर्ष निवासी संत नगर उत्तर प्रदेश आ गया।
विज्ञापन
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
कंपनी मैनेजर प्रकाश और अन्य कर्मचारी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कंपनी द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। कंपनी द्वारा मृतक का शव उसके घर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया है।