पुलिस का फ्लैग मार्च
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, आने वाले मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में 200 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानों ने भाग लिया, जिसमें QRF, BTDS, SAF, होमगार्ड, महिला बल व स्थानीय थानों की टीमें सम्मिलित रहीं। फ्लैग मार्च संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों और संभावित जुलूस मार्गों से होकर गुजरा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना था कि उज्जैन पुलिस हर स्थिति में पूरी तरह सजग और तत्पर है। फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों, संभावित जुलूस मार्गों जैसे रामघाट, बेगमबाग, फव्वारा चौक, नयापुरा, मालीपुरा, खाराकुआं सहित अन्य चिन्हित क्षेत्रों में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराता हुआ गुजरा।