फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: शिक्षक को दूल्हे की तरह घोड़ी पर बैठाकर घुमाया, ढोल की धुन पर नाचते रहे विद्यार्थी, जानिए क्या है मामला

Sun, 02 Jul 2023 05:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

घट्टिया सीएम राइज स्कूल शा. उत्कृष्ट विद्यालय में अपनी 17 साल सेवा देने के बाद शिक्षक राजकुमार सक्सेना सेवानिवृत हुए। इस पल को यादगार बनाने के लिए विद्यार्थियों ने की अनूठी पहल।
विज्ञापन
घोड़ी पर बैठाकर शिक्षक को दी विदाई। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के शासकीय स्कूल में रिटायर हुए शिक्षक को दूल्हे की तरह घोड़ी पर बैठाकर विदाई दी गई। स्कूल के छात्र और जिले स्टाफ रास्ते में ढोल पर नाचते-गाते चल रहे थे। गांव के लोगों ने भी इस रिटायरमेंट का खूब आनंद लिया।

विज्ञापन


अपने रिटायरमेंट को हर कोई यादगार रखना चाहत है। ऐसे ही एक रिटायरमेंट का आयोजन उज्जैन जिले के घट्टिया सीएम राइज स्कूल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ। लोगों के लिए रिटायरमेंट का ये समय बेहद अनूठा और यादगार हो गया। यहां शिक्षक राजकुमार सक्सेना के रिटायरमेंट पर छात्रों और स्टाफ के साथी शिक्षकों ने उन्हें घोड़ी पर बैठाकर ढोल-नगाड़ों की धुन पर विदाई दी।

घट्टिया सीएम राइज स्कूल शा. उत्कृष्ट विद्यालय में अपनी 17 साल सेवा देने के बाद शिक्षक राजकुमार सक्सेना सेवानिवृत हुए। छात्र और अन्य शिक्षकों ने रिटायरमेंट को यादगार बनाने के लिए अनोखा विदाई समारोह आयोजित किया। शिक्षक को दूल्हे की तरह घोड़ी में बैठाकर विदाई दी गई। साथ ही ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए शिक्षक के रिटायरमेंट को यादगार बनाया गया। शिक्षक सक्सेना अपनी 34 साल की सेवा में 17 साल तक शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में सहायक विज्ञान के शिक्षक के रूप में पदस्थ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें