फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: युवा मोर्चा अध्यक्ष समेत 18 कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस, महाकाल मंदिर में हंगामा करने पर कार्रवाई

Fri, 12 Aug 2022 09:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और उनके 18 कार्यकर्ताओं को महाकाल मंदिर परिसर में नंदी हॉल में घुसने के दौरान हंगामा करने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
बैरिकेड्स कूदकर घुसने की कोशिश करते कार्यकर्ता (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और उनके 18 कार्यकर्ताओं को महाकाल मंदिर परिसर में नंदी हॉल में घुसने के दौरान हंगामा करने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। युवा मोर्चा अध्यक्ष ने बुधवार को महाकाल मंदिर में घुसने के दौरान मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों से विवाद किया था, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

नोटिस में जिला उज्जैन नगर व उज्जैन ग्रामीण से जो कार्यकर्ता विवाद में शामिल थे,उन्हें शुक्रवार को भोपाल प्रदेश कार्यालय में उपस्थित होकर घटनाक्रम के बारे में स्पष्ट रूप से पक्ष रखने और घटनाक्रम को बताने का निर्देश भी दिया गया है। संगठन ने इसे घोर अनुशासनहीनता मानते हुए हंगामें में शामिल सभी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है। प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें