किसी के बाल पकड़कर मारपीट तो किसी को गंदी-गंदी गालियां दे रही कुछ लड़कियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नशे में पूरी तरह धुत चार लड़कियां एक दूसरे के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। इन लड़कियों को दो युवक समझाइश देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लड़कियां न सिर्फ विवाद कर रही हैं। बल्कि वीडियो बनाने वाले लोगों से भी बेज्जती करती नजर आ रही हैं।
यह वीडियो बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन हरसिद्धि माता चौराहे का बताया जा रहा है, जहां इंदौर से उज्जैन आए कुछ युवक-युवतियों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद अपशब्दों से शुरू हुई लड़ाई मारपीट तक जा पहुंची। वीडियो देखकर यह अंदाजा साफतौर पर लगाया जा सकता है कि यह लड़कियां पूरी तरह नशे में धुत हैं, जो कि इस विवाद के दौरान किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं थी।
बताया जा रहा है कि यह चार लड़कियां और दो युवक बाइक पर सवार होकर इंदौर से उज्जैन दर्शन करने आए थे। लेकिन किसी बात पर इन लोगों के बीच विवाद हो गया और विवाद इतना बड़ा की राहगीरों और हरसिद्धि चौराहे के दुकानदारों की समझाइश देने इन युवतियों ने इन लोगों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और वीडियो बना रहे एक राहगीर के मोबाइल पर हाथ मारते हुए मोबाइल गिरा दिया। अब विवाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे थाना महाकाल पुलिस इस पूरे मामले मे जांच की बात कहकर वीडियो के विषय में कुछ भी कहने से बचती नजर आई।
लड़की को सड़क पर पटका...
वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियों ने विवाद के दौरान एक दूसरे को सड़क पर पटक दिया। फिर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए, बाल खींचे और चाटे मारे। वहीं एक लड़की वीडियो बना रहे व्यक्ति के फोन पर हाथ मारते हुए भी नजर आ रही है। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग तमाशबीन बने हैं।