फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

Tue, 17 Oct 2023 05:38 PM IST
सबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: उज्जैन में मंगलवार की सुबह अचानक एक बीएमडब्ल्यू कार में आग लग गई। कार में आग लगने की सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। 
 
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र में मंगलवार अल सुबह एक बीएमडब्ल्यू कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगने की सूचना पाकर तुरंत फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कार में लगी आग पर काबू पा लिया, लेकिन यह पता नहीं लगाया जा सका की आखिर कार में आग कैसे लगी थी। 

विज्ञापन


फायर ब्रिगेडकर्मी अंकित राजपूत ने बताया कि आज सुबह 5 बजे सूचना मिली थी कि फ्रीगंज स्थित एक बिल्डिंग चौराहे पर खड़ी बीएमडब्ल्यू गाड़ी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि घटना की जानकारी लगते ही माधवनगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बताया कि आग किन कारणों से लगी है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार में आग लगाई गई होगी। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

सुनील कोटवानी की है कार

यह बीएमडब्ल्यू (BMW) कार सुनील कोटवानी की बताई जा रही है। जब कार में आग लगी, तब सभी लोग घर में सो रहे थे। कार में आग लगता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मलिक ने बाहर आकर देखा तो कार आग का गोला बन चुकी थी। इसके बाद सुनील ने माधव नगर थाना पुलिस को भी मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक BMW पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि कार मालिक ने शिकायत की है, जल्द ही आग लगने का कारण का पता लगाया जाएगा। जो भी होगा उचित समय पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें