फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पांच वर्ष में बढ़ गई महेश परमार की संपत्ति, पुलिस प्रकरण और कर्ज में भी हुई बढ़ोत्तरी

Fri, 26 Apr 2024 05:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: उज्जैन विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने नामांकन के साथ अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। महेश परमार की पांच वर्ष में संपत्ति बढ़ गई है। इसके साथ ही पुलिस प्रकरण और कर्ज में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
पांच वर्ष में बढ़ गई महेश परमार की संपत्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन जमा होने के बाद उज्जैन विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने नामांकन के साथ अपनी संपत्ति की जानकारी दी है, जिसमें उनकी आय, संपत्ति बढ़ने के साथ ही पुलिस प्रकरण और कर्ज भी बढ़ा है। 2018 में महेश परमार के पास 40 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी थी।

विज्ञापन


वर्ष 2018 में 85.36 लाख की संपत्ति थी जोकि 2023 में बढ़कर 2.62 करोड़ व 2024 में 2.77 करोड़ हो गई। इसके साथ आय भी 2023 व 24 में बढ़कर 14.26 लाख हुई। 2023 व 24 में पत्नी की वार्षिक आय 7.53 व बेटी की 4.70 लाख रुपए है। पत्नी की आय का स्त्रोत कृषि को बताया गया।

वर्ष 2023 व 24 में परमार के नाम दो कृषि व एक गैर कृषि भूमि हैं। पत्नी के नाम 2 कृषि व बेटी के नाम एक कृषि भूमि हैं। संपत्ति के बढ़ोत्तरी के साथ परमार की देनदारी भी बढ़ी है। वर्ष 2018 में परमार 33.56 लाख की देनदारी थी जो बढ़कर वर्ष 2023 में 65.09 लाख हो गई है। महेश परमार के पास एक रिवाल्वर सहित 22 लाख की इनोवा और 45 लाख की फॉरच्यूनर कार भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें