फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Crime News: 11 ग्राम स्मैक के साथ युवक हिरासत में आया, पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

Fri, 26 Apr 2024 05:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Crime News: मादक पदार्थ बेचने निकले युवक की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिये घेराबंदी की और हिरासत में लिया तो उसके पास से स्मैक बरामद हो गई। मामले में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि लालपुल के समीप एक युवक नशा करने वालों को मादक पदार्थ बेचने के लिये पहुंचा है। वह क्षेत्र में कई दिनों से दिखाई दे रहा था, उसके पास नशा करने वालों की आवाजाही बनी रहती है।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घेराबंदी की और युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली। उसके पास एक प्लास्टिक की थैली बरामद हुई। जिसमें मादक पदार्थ स्मैक रखी हुई थी। थाने लाकर पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम इकरार उर्फ अब्बासी निवासी कोट मोहल्ला होना बताया।

पुलिस ने उसके पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद किया है। जो 22 हजार रुपये कीमत की होना सामने आई है। टीआई अजय वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है। स्मैक लाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें