फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Shahi Sawari: सोमवार को 10 स्वरूपों में दर्शन देंगे महाकाल, पालकी में चंद्रमौलेश्वर रहेंगे विराजित

Sun, 10 Sep 2023 04:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

सावन का महीना खत्म हो चुका है। हर साल सावन के महीने के खत्म होने के बाद बाबा महाकाल की शाही सवारी निकाली जाती है। इस साल भी 11 सितंबर के दिन महाकाल की शाही सवारी निकाली जाएगी। इसको लेकर मंदिर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर शाही सवारी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में दसवें सोमवार यानी 11 सितंबर 2023 को शाम चार बजे भगवान श्री महाकालेश्वर शाही सवारी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया, भाद्रपद माह की दूसरी और दसवीं सवारी 11 सितंबर 2023 को शाही सवारी के रूप में निकलेगी।

विज्ञापन


इस दौरान रजत पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव, नन्दी रथ पर उमा-महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद, श्री घटाटोप मुखोटा, रथ पर श्री जटाशंकर, श्री रुद्रेश्वर स्वरूप, श्री चन्द्रशेखर स्वरुप व दसवीं सवारी में श्री सप्तधान का मुखारविंद सम्मिलित रहेगा। भगवान श्री महाकालेश्वर की सोमवार 11 सितंबर को शाही सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में विधिवत भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन होने के पश्चात अपनी प्रजा के हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। 

विज्ञापन


मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के द्वारा पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर को सलामी देंगे। श्री चंद्रमौलेश्वर की पालकी अपने निर्धारित समय शाम चार बजे से प्रारंभ होकर कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षीबाजार चौराहा, कहार वाड़ी और हरसिद्धीपाल से रामघाट पहुंचेगी। 
विज्ञापन


रामघाट पर पूजन-अर्चन के बाद शाही सवारी रामानुजकोट, बंबई वाले की धर्मशाला, गणगौर दरवाजा, खाती समाज का श्री जगदीश मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, कमरी मार्ग, टंकी चौराहा, तेलीवाड़ा, कंठाल, सतीमाता मंदिर, छत्री चौक, श्री गोपाल मंदिर पर पहुंचेगी। जहां सिंधिया स्टेट द्वारा पररम्परानुसार पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का पूजन किया जाएगा। उसके बाद सवारी पटनी बाज़ार, गुदरी चौराहा, कोट मोहल्ला, महाकाल चौराहा होते हुए पालकी मंदिर परिसर में पहुंचेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें